सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बेटियां आगे
शालिनी राव बनी जिला टॉपर, आयुषि सिंह द्वितीय और सचिन तीसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सफल छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर खुशी जताई। जिले का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम होने पर स्कूल संचालकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
नवजीवन मिशन स्कूल कसया की छात्रा शालिनी राव ने 95.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टॉपर बनीं तो पडरौना के सेंट जेवियर्स स्कूल पडरौना की आयुषी सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे और जवाहर नवोदय विद्यालय के सचिन कुमार गुप्ता 93.98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपरों में तीसरे स्थान पर रहे।
सेंट जेवियर्स स्कूल पडरौना के डायरेक्टर डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। आयुषी सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि रिधीमा जायसवाल ने 86 प्रतिशत और दिव्या सिंह 80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्य मृत्युंजय मिश्र, नवनीत सिंह, अश्वनी पांडेय, दीपक कसौधन, सुरेश कमानी समेत शिक्षकों ने परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य तेजसागर ने बताया कि सीबीएसई परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट बना है। इस सत्र में कुल 38 छात्र-छात्राएं नामांकित थे, जिनमें से सचिन कुमार गुप्ता ने 93.98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह शालू तिवारी ने 91.8 प्रतिशत, अमन कुमार पाल ने 90.8 प्रतिशत, विकास कुमार विश्वकर्मा ने 90.2 और अन्नपूर्णा पांडेय ने 89.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की टॉपर्स सूची में अपना नाम अंकित कराया है। उन्होंने परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
कसया कार्यालय के अनुसार, नवजीवन मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल समेत जिले का नाम रोशन किया है। डायरेक्टर डॉ. पीसी सैम कुट्टी, सलाहकार डॉक्टर प्रशीला सैम और मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष सैम ने बताया कि शालिनी राव ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। इसके अलावा रुपालिका राय ने 91.4 प्रतिशत, रवि चौधरी ने 89.8 प्रतिशत, आसिफ खान 88.6 प्रतिशत, शालिनी यादव 88 प्रतिशत, अभिनव गुप्ता 86.4 प्रतिशत, संजना यादव 86.2 प्रतिशत, एमडी साहिल खान 86 प्रतिशत, ओमकार यादव 85.8 प्रतिशत, रोशनी मिश्रा 84.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में नामांकित कुल 309 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। शतप्रतिशत बने रिजल्ट में 20 छात्र-छात्रा ऐसे हैं, जो परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक एसपी सिंह व प्रधानाचार्य डॉक्टर संगीता सिंह ने बताया कि करन सिंह ने 93 प्रतिशत, रवि प्रताप सिंह ने 91.2, आशुतोष विश्वकर्मा 88 प्रतिशत, सीजान 87 प्रतिशत, सानिया खातून 86 प्रतिशत, सृष्टि कसौधन 86 प्रतिशत, तनु मिश्रा 85 प्रतिशत, रोशनी मिश्रा ने 84.8 प्रतिशत, आदेश श्रीवास्तव 84 प्रतिशत, शांतनु राज 82 प्रतिशत, शिवम तिवारी 82, पंकज सिंह 80 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपरों की सूची में नाम अंकित कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इन्हें उप प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार पांडेय, डॉ. अमरेंद्र पांडेय, विकास तिवारी, डॉ. अमरनाथ विश्वकर्मा, राजेश प्रजापति, अखिलेश तिवारी, विवेकानंद तिवारी, रामचंद्र मणि त्रिपाठी, पिंटू राव, सिद्धार्थ जायसवाल, सच्चिदानंद पांडेय आदि ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
मेधावियों ने बढ़ाया मान
हाटा। नगर के थरुआडीह की निवासी मुस्कान दूबे ने 93.4 हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। ये गोरखपुर के कुस्मही के नवल्स नेशनल एकेडमी में इंटर की पढ़ाई की थी। इनकी इस उपलब्धि पर इनके माता-पिता समेत क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। इसी तरह गोरखपुर के जंगल धूषण स्थित एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल से पढ़ाई कर रहे दुदही बाजार निवासी रजनीश कुमार ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।