फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कॉलेज में की तालाबंदी, प्राचार्य को घेरा

Tue, 11 Dec 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में प्राचार्य से तीखी बहस करते छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन और कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। उसके बाद प्राचार्य का घेराव किया। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच कुछ समय तक कॉलेज में पठन-पाठन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष राहुल सिंह की अगुवाई में मंगलवार को दोपहर बाद छात्र-छात्राओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन पर पहुंचा। वहां छात्रनेताओं ने गेट में ताला जड़ दिया। वहीं जब उनकी बात नहीं बनी तो फिर मुख्य गेट पर भी ताला लगा दिया। छात्रनेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नाराज छात्र नेताओं ने प्राचार्य डॉक्टर अमृतांशु शुक्ल से तीखी बहस करते हुए कॉलेज में शौचालय, पुस्तकालय, साफ-सफाई, पेयजल, डेस्क बेंच, कैंटीन और विज्ञान वर्ग में प्रयोगात्मक उपकरण आदि की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उनका यह भी आरोप था कि प्राध्यापक और कर्मचारी मनमर्जी आते और चले जाते हैं, जिसके चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठीक तरह से नहीं हो पार रही है। इसका जिम्मेदार सिर्फ कॉलेज प्रशासन है। पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद कॉलेज प्रशासन ताले खुलवा सका।

इस दौरान उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, महामंत्री अमित यादव, पुस्तकालय मंत्री धनंजय त्रिपाठी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि मनीष सिंह सहित काफी संख्या में मौजूद रहे। इस बारे में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अमृतांशु शुक्ल ने बताया कि छात्र नेताओं की कुछ समस्याएं हैं, जिन्हें पूरा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। कुछ पूरी हो चुकी हैं, शेष को जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें