फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉस के जरिए कप्तानगंज की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

अतिरिक्त समय और टाईब्रेकर में भी नहीं निकला मैच का निर्णय
रोमांचक हुए फाइनल मैच में दर्शक भी दिखे उत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। कनोडिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को कप्तानगंज और गोरखपुर के बीच खेला गया। निर्धारित अवधि में दोनों ही टीमें बराबरी पर रही। निर्णायकों ने खेल का नतीजा निकालने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। इसके बाद भी दोनों टीमों की ओर से गोल नहीं किया जा सका। टाईब्रेकर में भी मैच का जब निर्णय नहीं निकला, तो अंत में टॉस कराकर कप्तानगंज की टीम को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

कनोडिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेशनल यंग्स र्स्पोटिंग क्लब कप्तानगंज और एनवाई गोरखपुर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूूसरे पर दबाव बनाते रहे, लेकिन उन्हें निर्धारित 90 मिनट के खेल में कोई सफलता नहीं मिली। मैच बराबरी पर होने के कारण निर्णायक मंडल की ओर से दोनों टीमों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन इस अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं किया जा सका। एक बार फिर निर्णायकों ने टाईब्रेकर से निर्णय लेना चाहा, उसमें भी मैच बराबरी पर रहा। इसके बाद आयोजन समिति व निर्णायक मंडल के बीच वार्ता हुई। जिसमें टॉस कराकर मैच का निर्णय निकालने पर सहमति बनी। कप्तानगंज की टीम ने टॉस जीत लिया और उसे विजयी घोषित कर दिया गया। बेहद रोमांचक हुए इस मुकाबले में दर्शक भी उत्साहित दिखे। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि, जेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद और सच्चिदानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर प्रवीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान अजीत सिंह, अभय कुमार शर्मा, मोहम्मद नसीम, दारा अग्रहरि, मुरारी सिंह, जयराज सिंह, हरेराम गुप्ता, शालू जायसवाल, मुन्ना, राजा, बब्लू सिंह, इमदाद हुसैन, सुरेंद्र गुप्ता, हरिओम मिश्रा, मनोज अग्रहरि, रमेश मोदनवाल, सुधांशु श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, मोहम्मद तारीख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें