कुशीनगर। जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ग्राम रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को धरना - प्रदर्शन किया। इन ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लॉकों के विभिन्न कक्षों में ताला बंद कर नारेबाजी की। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपने - अपने क्षेत्र के बीडीओ को सौंपा।
ग्राम रोजगार सेवक विवेक कुमार, दधिवल कुशवाहा, मुन्ना यादव, उत्तम कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, निखिल जायसवाल, गिरजा देवी, सुनील कुमार भारती, मुन्ना कुशवाहा, सिकंदर कुमार, धनंजय मिश्र, नित्यानंद शर्मा सहित काफी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक पडरौना ब्लॉक कार्यालय में एकत्र हुए। इन लोगों ने बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के कक्ष में ताला बंद कर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाकर उस पद पर ग्राम रोजगार सेवकों से कार्य कराने, जिन नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार हो चुका है, वहां के रिक्त पदों पर ग्राम रोजगार सेवकों को समायोजित करने की मांग की। इन लोगों ने ग्राम पंचायतों के नियंत्रण मुक्त कर फर्जी प्रस्ताव के आधार पर पदच्युत किए गए रोजगार सेवकों को बहाल करने तथा ग्राम रोजगार सेवकों को एक पंचायत से दूसरे पंचायत में स्थानांतरित करने सहित कुल नौ मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति से जुड़े रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को कसया ब्लॉक में तालाबंदी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोजगार सेवकों ने गेट पर बैठक कर शिक्षक दिवस पर जिला मुख्यालय का घेराव करने की रणनीति बनाई। जिला संयोजक रामआशीष प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। बैठक में कसया ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, रविंद्र प्रसाद, प्रतिमा सिंह, अशोक कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन यशवंत यादव ने किया। इस दौरान अमलेश सिंह, कमलेश यादव, अनिल, शादाब, जितेंद्र सिंह, अमरनाथ गोंड, मनोज कुमार सिंह, महेंद्र यादव, विनोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कश्यप आदि मौजूद थे।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के आह्वान ग्राम रोजगार सेवकों ने नौ मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ रघुनाथ सिंह को सौंपकर धरना समाप्त किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राणा प्रताप यादव, रामकुमार, संदीप दुबे, रविंद्र, इबारत अली, जवाहर लाल, विजेंद्र, रमायन यादव, बिकाऊ प्रसाद, सुचिता सिंह, सुनीता सिंह, सुधा पांडेय, नौशाद सहित अन्य रोजगार सेवक उपस्थित थे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति की कप्तानगंज इकाई ने ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद प्रसाद की अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन बीडीओ आनंद प्रकाश को सौंपा। इस अवसर पर सेराज अहमद, रविंद्र प्रसाद, नरसिंह कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, रवि, शिवेंद्र निगम, सुनील सिंह, पुष्पेंद्र खरवार, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश, अनिल कुमार गौड़, अरविंद पांडे, रंजना मिश्रा, नित्या गुप्ता, बिंदा देवी मौजूद थीं।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम रोजगार सेवकों ने खड्डा ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी कर धरना - प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदीप पाठक, दिव्य प्रकाश पांडेय, दिलीप चौहान, रामायण गुप्ता, सियाराम, शैलेश, भीम यादव, जोखन, राहुल, दिनेश, विनोद, अशर्फी, राजेश, संतोष, मोहन, शंभू, लाल बहादुर, राजेंद्र, अनुज, विवेकानंद, दयानकंद, जगदीश, अल्ताफ, जाकिर, उदयभान, राकेश, चंद्रशेखर, अजय आदि शामिल थे।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों ने मोतीचक ब्लॉक मुख्यालय पर भी तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीओ पंचायत रामचंद्र कुशवाहा को अपनी नौ मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अभय प्रकाश त्रिपाठी, बिन्नो सिंह, मेराज अहमद, सत्येंद्र गौतम, जयप्रकाश सिंह, गुड़िया राव, शशिलता सिंह, पवन कुमार सिंह आदि रोजगार सेवक मौजूद थे।