फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। अनुदानित शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के लोगों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे थे। इन लोगों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपकर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह ने कहा कि वर्ष 2006 में प्रदेश के एक हजार जूनियर हाईस्कूलों को अनुदान पर लिया गया था। किंतु वर्ष 2005 में ही तत्कालीन सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर दी थी। इसके चलते वर्ष 2006 में अनुदान पर लिए गए स्कूलों के शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी पुरानी पेंशन से वंचित हो गए, जबकि ये लोग नियम लागू होने से पहले से स्कूलों में कार्यरत थे। इससे तमाम पुराने शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान जाहिद अंसारी, अवधेश कुमार मिश्र, सहजानंद सिंह, भृगुनाथ सिंह समेत तमाम शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें