फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विस्तार के लिए होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बेलवां चुंगी स्थित वृद्धा आश्रम में बुधवार को पूर्वांचल भ्रष्टाचार मुक्त विकास मंच की बैठक हुई। इसमें नगर पालिका पडरौना के विस्तारीकरण को लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा ने कहा कि शासन की तरफ से बार-बार नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार के लिए प्रस्ताव मांगा जा रहा है किंतु पडरौना नगर पालिका प्रशासन जान बूझकर क्षेत्र का विस्तार नहीं होने दे रहा है। इसके लिए जल्दी ही चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता और संचालन परशुराम कुशवाहा ने किया। इस मौके पर शिवकुमार वर्मा, अमित कुशवाहा, विरेंद्र कुशवाहा, कृष्ण कुमार कुशवाहा, प्रभुनाथ पटवा, ओमप्रकाश कुशवाहा, रामप्रताप कुशवाहा, निरंजन शर्मा, परतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें