फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम सभा की जमीन की रजिस्ट्री कर हड़पे 11.25 लाख रुपये

Mon, 25 Dec 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। अपनी बताकर जालसाज ने ग्राम सभा की जमीन रजिस्ट्री कर दी। इसके बदले में 11.25 लाख रुपये हड़प लिये। हकीकत सामने आने पर खरीदार ने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी धमकी देने लगा। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खड्डा के सिसवा गोपाल गांव की रहने वाली संगीता देवी ने एसपी धवल जायसवाल से शिकायत की। दिये गए पत्र में कहा कि मदनपुर गांव के रहने वाले व्यक्ति ने 11,25,000 रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री की। बाद में पता चला कि जो जमीन दिखाई थी, वह ग्राम सभा की है। वहीं रजिस्ट्री पेपर पर जो आराजी संख्या दर्ज की थी, उस पर दूसरे का मकान बना है। संगीता ने इस पर आपत्ति की। जालसाज विक्रेता ने कुछ माह का समय मांग लिया। इसके बावजूद रजिस्ट्री के लिए वसूले गए रकम को वापस नहीं किया। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन हलका दरोगा ने गलत रिपोर्ट लगाकर मामला खत्म कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से परेशान संगीता ने आत्महत्या का इरादा बना लिया। इसके बाद जब इसकी जानकारी परिचितों को हुई तो एसपी से मिलकर शिकायत करने को कहा। इस पर संगीता एसपी कुशीनगर से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी धवल कुमार ने मदनपुर सुकरौली निवासी मिश्री, सुरेंद्र, रमाशंकर और जगलाल जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें