फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में उल्टी-दस्त से दो मासूमों की मौत

Sat, 03 Nov 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत से दहश्ात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार। विशुनपुरा क्षेत्र के घूरछपरा में उल्टी दस्त के प्रकोप से गांववाले सहम गए हैं। बृहस्पतिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो बच्चियों में शुक्रवार को सुबह दस बजे पांच वर्षीय सुंदरी की मौत हो गई, जबकि दूसरे मासूम की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है। दस दिन में उल्टी-दस्त से दो मासूमों की मौत के बाद सक्रिय हुए पंचायतीराज विभाग ने गांव में सफाई कर्मियों की टीम भेजकर शुक्रवार को सफाई कराई। गांव में दहशत का माहौल है।

 

घूरछपरा के कचहरी टोला में उल्टी दस्त व बुखार की चपेट में आने के बाद एक सप्ताह पूर्व जगदीश प्रसाद की पुत्री तारा की मौत हो गई थी। नरेश प्रसाद की पांच वर्षीय पुत्री सुंदरी भी उल्टी-दस्त व बुखार की चपेट में आ गई थी। उसकी शुक्रवार सुबह दस बजे आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस गांव के मैनुद्दीन की पांच वर्षीय पुत्री तमन्ना को भी बृहस्पतिवार को उल्टी दस्त शुरू होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 

आज गांव में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
जटहां बाजार। क्षेत्र में उल्टी-दस्त व बुखार के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को घूरछपरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर जांच कर जरूरतमंदों को दवाएं भी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें