फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान से कई जगह तार-पोल व पेड़ टूटकर गिरे
विज्ञापन

करीब डेढ़ सौ एकड़ केले की फसल बर्बाद, बिजली आपूर्ति ठप
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा।
मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे अचानक खड्डा क्षेत्र के कुछ हिस्से में चक्रवाती तूफान व बारिश से कई जगह तार-पोल व पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। डेढ़ सौ एकड़ से अधिक केले की फसल बर्बाद हो गई। आवागमन भी प्रभावित हुआ। भैंसहां गांव के बाजार टोला में एक झोपड़ी पर पेड़ टूटकर गिरने से दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तूफान का असर करीब 45 मिनट तक रहा।
मंगलवार को सब कुछ सामान्य था, लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे। शाम करीब पांच बजे अचानक गंडक नदी किनारे बसे भैसहा गांव के पास से चक्रवाती तूफान शुरू हुआ। इसी गांव के बाजार टोला में तेज हवा से सागौन का पेड़ महेंद्र की झोपड़ी पर गिर गया। तूफान से बचने के लिए इस झोपड़ी में 60 वर्षीया इशरावती, इरावती, महेंद्र की पत्नी संभा, 18 वर्षीया रीना, 14 वर्षीय सुदर्शन, नौ वर्षीय सत्येंद्र, छह वर्षीय दशरथ आदि छिपे थे जो झोपड़ी गिरने से दब गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने झोपड़ी को उठाकर घायलों को बाहर निकाला। इशरावती को गंभीर चोट लगने से तुर्कहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा तूफान की चपेट में आने से 20 वर्षीय रामसमुझ, 55 वर्षीय जगरानी और 22 वर्षीय दुर्गेश को भी तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया। तूफान से खड्डा-भैंसहा मार्ग पर जगह-जगह पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। तुर्कहा गांव में भी कुछ लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। इस इलाके में बिजली के तार व पोल टूटने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। तूफ़ान से सलहंता, ओमप्रकाश, अहमद, मुबारक, महंथ, वीरेन्द्र, सुजान, वाजिद सहित तमाम किसानों की केले की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ एकड़ केले की फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में मची तबाही
चक्रवाती तूफान से गैनही जंगल, मदनपुर, सिसई दधीचि, सिसवा गोपाल, भेड़ीहारी, भैंसहा, पकड़ी बृजलाल, हनुमानगंज, लक्ष्मीपुर, पड़रहवा, गंगवाछपरा, सोहरौना, सोनबरसा, शाहपुर, रंजिता, नौतार जंगल आदि गांव सर्वाधिक प्रभावित रहे हैं। तेज आंधी के साथ आई बारिश से लोगों की मुश्किल और बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें