फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में पुत्र की मौत, पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर (कुशीनगर)। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे फाजिलनगर बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में सराफा कारोबारी पिता-पुत्र को बदमाशों ने गोली मार दी। पिता-पुत्र दुकान बंद कर अपने घर के बरामदे में पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। फाजिलनगर सीएचसी के डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पिता को तत्काल मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के पंचदेवरी चट्टी निवासी नंदलाल वर्मा ने फाजिलनगर बाजार के शिव मैरेज हाल के सामने घर बना रखा है। फाजिलनगर के ही संतकबीर गली में इनकी सराफा की दुकान है। शुक्रवार की शाम को 55 वर्षीय नंदलाल अपने पुत्र 25 वर्षीय अभिषेक वर्मा के साथ दुकान बंद कर मकान पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। अभिषेक के सीने में और नंदलाल के पेट में गोली लगी है। फायर की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचे, तब तक बदमाश भाग निकले थे। तत्काल लोग पिता-पुत्र को फाजिलनगर सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने पुत्र अभिषेक को मृत घोषित कर दिया और पिता नंदलाल को मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। सराफा कारोबारी पिता-पुत्र को गोली मारे जाने की खबर सुनकर अस्पताल में बाजार के दुकानदारों व आम लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। फाजिलनगर चौकी इंचार्ज अनिल प्रकाश पांडेय और एसओ पटहेरवा उमाशंकर यादव भी मौके पर पहुंचे थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी घटना को लेकर घरवाले कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें