फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम, आजमाए दांवपेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। दुदही क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही स्थित देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में शुक्रवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश और बिहार के पहलवानों ने अपने दांवपेंच का प्रदर्शन कर कुश्ती प्रेमियों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

कुश्ती का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती देश का प्राचीन खेल है। इसे बचाए रखना हम सभी का दायित्व है। दंगल में देवरिया के अलाउद्दीन ने भटनी के टीमल को, देवरिया के उपेंद्र ने बरहज के राजेंद्र को, देवरिया के टाइगर ने गोपालगंज के राजेंद्र को कुश्ती में हराकर मुकाबला जीता। इसी तरह कैलाश ने दीपराज को, सुनील देवरिया ने अनिल बगहां को, सुनील देवरिया ने भोलू मिश्रौली को, उपेंद्र देवरिया ने शोभा तमकुही को, मनोहर तमकुही ने भभूती देवरिया को शिकस्त दी। निर्णायक रामसकल, अली मोहम्मद और भगवती तिवारी रहे। आयोजक सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान रामबिहारी राय, रमाकांत पांडेय, सुरेंद्र गुप्त, धर्मेंद्र कुशवाहा, बालखिला गुप्त, पुजारी कुशवाहा, वशिष्ठ रावत, राजकुमार, दहारी, सीताराम खरवार, पप्पू तिवारी, भगवती तिवारी, अभिषेक तिवारी, मनोज तिवारी, सत्येंद्र उर्फ़ गुड्डू शुक्ल, नागेंद्र खरवार, उपेंद्र राव, पिंटू खरवार, रंजन सिंह, विकास तिवारी, सुनील तिवारी और विशाल आदि मौजूद थे।

कई मुकाबले बराबरी पर
पकड़ियार बाजार। विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के बगहीं धाम में कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें कई पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। कुश्ती में तुफानी देवतहां ने गाजीपुर के मंजीत पहलवान को, मेहताब पक्कीबाग गोरखपुर ने सोनू मठिया को, मनोज खजनी ने शत्रुघ्न बरवाद्वारिका को, दिग्विजय बेलवाघाट ने धर्मेंद्र गोरखपुर को, रामऔतार चकचिंतामणि ने दीपक बगहां को चितकर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं मंजेश देवतहां व कृष्णदेव गोरखपुर, संदीप गोरखपुर व अली हुसेन देवतहांबाली, बिट्टू व रणजीत गाजीपुर का मुकाबला बराबरी पर रहा। कुश्ती में क्षेत्रीय पहलवानों सहित खजनी गोरखपुर के गिरिवर मिश्र अखाड़ा, गाजीपुर सहित बिहार आदि के पहलवानों ने हिस्सा लिया। कुश्ती के निर्णायक शंखी यादव व महंती पहलवान रहे। व्यवस्थापक संतोष सिंह सहित प्रदीप मिश्र, यादवेंद्र मिश्र, अवधेश यादव, ग्राम प्रधान गिरिजानंद सिंह, हरिहर शर्मा, अनिल सिंह, मोतीलाल मद्धेशिया, सुरेंद्र गुप्त, विश्वनाथन यादव, सुनील निषाद, जंगी निषाद, लक्ष्मी नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें