फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रशासक की देख रेख में होगा निकायों का कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। पिछले पांच वर्षों तक नगरपालिका और नगर निकायों का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्ति की ओर बढ़ चला है। पडरौना और कुशीनगर नगरपालिका में चेयरमैन का कार्यकाल पूरा होने के बाद इनकी बागडोर अब प्रशासक के हाथों में आ गई है। पडरौना, कुशीनगर और हाटा नगरपालिका के साथ-साथ खड्डा, सेवरही, रामकोला और कप्तानगंज नगर पंचायतों के अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। चूंकि शपथ ग्रहण के बाद बोर्ड की पहली बैठक के दिन ही इनका कार्यकाल पूर्ण होना माना जाता है। इस लिहाज से कुशीनगर नगरपालिका के चेयरमैन मुकेश्वर मद्घेशिया का कार्यकाल 23 जुलाई को पूरा हो गया। वहां नगरपालिका की कमान प्रशासक के तौर पर ईओ के हाथ में चली गई है।
विज्ञापन

पडरौना नगरपालिका की चेयरमैन शिवकुमारी देवी ने शपथ ग्रहण के बाद बोर्ड की पहली बैठक 27 जुलाई को की थी। इसलिए उनका कार्यकाल भी 27 को स्वत: समाप्त हो गया। नगरपालिका के ईओ प्रमोद कुमार यादव निकाय चुनाव समाप्त होने तक नगरपालिका पडरौना के प्रशासक के तौर पर कार्य करेंगे।
इसके अलावा सेवरही नगर पंचायत के अध्यक्ष का कार्यकाल 30 जुलाई को पूरा हो रहा है। कप्तानगंज चेयरमैन का नौ अगस्त, खड्डा चेयरमैन का 14 अगस्त, रामकोला चेयरमैन का 17 अगस्त और हाटा नगरपालिका अध्यक्ष का कार्यकाल 21 अगस्त को पूरा होगा। उसके बाद उन नगर निकायों की कमान भी वहां के ईओ बतौर प्रशासक संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें