फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की चेतावनी भी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। कस्बे की सब्जी मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रक से जाम लगने के कारण एसडीएम ने एक व्यापारी को नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ट्रक खड़े करने से जाम लगता है अथवा कोई घटना होती है तो व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रामकोला से पडरौना जाने वाली सड़क पर सब्जी मंडी के सामने शनिवार को ट्रक खड़ा किया गया था। उस ट्रक से व्यवसायी रामकुमार का सामान उतारा जा रहा था। इस दरम्यान सड़क पर जाम लग जा रहा था। जाम में एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन सिंह की गाड़ी भी फंस गई थी। एसडीएम ने व्यवसायी को नोटिस जारी करते हुए कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें