फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका हाटा में शामिल गांवों का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद में शामिल किए गए हाटा ब्लॉक के 39 गांवों में सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद इन गांवों से ग्रामीण सफाई कर्मचारी हटा लिए गए और नगर पालिका प्रशासन ने अब तक सफाई का कोई इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व हाटा ब्लॉक के गांव सोनबरसा, पगरा, अहिरौली तुलादास, बतरौली, करमहा, पटना मिश्रौली, ढाढ़ा, मोतीपाकड़ श्रीकांत, करमहा उग्रसेन, भड़गवा सहित 36 गांवों और सुकरौली ब्लॉक के तीन गांवों को हाटा नगर पालिका परिषद में शामिल किया गया था। इन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त होते ही ब्लॉक की ओर से इन गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों को हटा लिया गया। ब्लॉक की ओर से कहा गया कि अब इन गांवों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी, लेकिन दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इन गांवों में नगर पालिका परिषद की तरफ से सफाई की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिससे गांवों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। नालियां जाम हो गई हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। बरसात के मौसम में लोगों की दिक्कत और बढ़ गई है। ग्राम प्रधान संघ हाटा के अध्यक्ष राकेश राव का कहना है कि सफाई नहीं होने से इन गांवों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में एसडीएम विपिन कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद में शामिल इन गांवों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें