फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लिकेज और जलभराव के चलते फैली बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कस्बे के विशुनपुरा अंबेडकरनगर मुहल्ले के वार्ड नंबर दो में 30 से अधिक लोग उल्टी-दस्त की चपेट में है। एसडीएम और विधायक ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। पेयजल आपूर्ति के लिए डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से मुहल्ले में गंदा पानी एकत्र होने की वजह से संक्रामक बीमारी फैलने की बात कही जा रही है। पीड़ितों को कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। एसडीएम ने क्षतिग्रस्त पाइप ठीक कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कसया कस्बे के विशुनपुरा अंबेडकर नगर वार्ड नंबर दो में जल निगम की ओर से जो पाइप लाइन डाली र्गई है, वह जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पानी नालियों के रास्ते मुहल्लेवासियों के घरों में चला जा रहा है। रविवार को इस मुहल्ले के बिजली गौड़ (50), विनीता (10), मुरारी (38), रामआशीष (30), नितेश (17), मनीष (12), रामदास (70), बदामी देवी (50), लालमती (45), गीता (30), राधेश्याम (32), सुनीता देवी (21), पन्ना देवी (22), रवि कुमार (23), रोशनी (05), मुन्नी देवी (40), रेशमा (45), गिरजा (40), लीलावती (50) सहित करीब 30 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा। इन्हें आननफानन में परिवार के लोगों कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इनके अलावा कुछ लोगों को अन्य अस्पतालों में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
उधर, यह बात जैसे ही प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे को मालूम हुई गांव में सफाई कराने से लेकर चिकित्सकों की टीम भेज दी गई। एंबुलेंस भेजकर पीड़ित लोगों को सीएचसी लाया जाने लगा। सूचना मिलने पर एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित कई लोग पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। एसडीएम ने जल निगम के अधिकारियों को तत्काल क्षतिग्रस्त पाइप ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस वार्ड की सभासद प्रेमलता देवी ने बताया कि उन्होंने एसडीएम कसया और सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर जलापूर्ति के लिए डाली गई पाइप में लीकेज होने और जलभराव के संबंध में पहले ही अवगत कराया था, लेकिन इस वार्ड में स्थित न तो ओवरहेड टैंक की सफाई कराई गई और न ही क्षतिग्रस्त पाइप ही बदली गई।
सीएचसी के चिकित्सक अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण सीवर का गंदा पानी इस घरों में चला जाता है, जिससे यह बीमारी फैली। उन्होंने कहा कि लोगों के उल्टी दस्त से पीड़ित होने की जानकारी मिलने के बाद से मुहल्ले में कीटनाशक का छिड़काव और दवा वितरण कराया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम ने मुहल्ले में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस टीम में डॉ. संजय सिंह, विनोद कुमार, हेल्थ विजिटर इंद्रावती देवी, अनिल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें