फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले का विरोध-प्रदर्शन जारी

Tue, 19 Feb 2019 10:43 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करतीं नगर पंचायत अध्यक्ष रमिता देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में गम और गुस्सा मंगलवार को भी रहा। जगह-जगह लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का जहां पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया, वहीं हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने भारत सरकार से आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन

पडरौना शहर में विरोध प्रदर्शन की कमान मंगलवार को महिलाओं के हाथ में रही। सुशीला विश्वकर्मा की अगुवाई में शहनाज बेगम, तारा कुशवाहा, उमा शर्मा, सुशीला कुशवाहा, गुड्डी शर्मा सहित कई महिलाएं हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान विरोधी नारे लिखी तख्तियां लिए पडरौना नगर में जुलूस निकालीं। इन महिलाओं ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की सरकार से मांग की। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने भी मंगलवार को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रवींद्रनगर स्थित ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय पर टीएसआई परमहंस, आनंद गुप्ता, लहरी दूबे, दिनेश सिंह सहित अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कैंडल मार्च निकालने का विरोध करने वाले युवक को पीटा
पकड़ियार बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा चौराहा पर सोमवार की शाम बिहुली के एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। उनका आरोप था कि पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया था। उसमें पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने पर युवक ने विरोध किया था।
विज्ञापन


युवकों ने की नारेबाजी, जलाया पुतला
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के देवतहां बाजार में मंगलवार की शाम को गांव के कुछ युवकों ने पुलवामा में हुई आतंकी घटना के विरोध में जुलूस निकाला। पाकिस्तान और आतंकवाद के विरोध में नारे लगाए। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान ओंकार तिवारी, बीडीसी अर्जुन पासवान, उमेश चौहान, रामेश्वर यादव आदि मौजूद थे।

पाकिस्तान के पीएम का जलाया पुतला
पकड़ियार बाजार। आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को पिपरा बुजुर्ग में कैडंल मार्च निकाला गया। उसके बाद लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया। इसमें बैद्यनाथ तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, सुनील तिवारी, नंदलाल यादव, हरेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे

आतंकवाद का पुतला फूंका
रामकोला। नगर पंचायत अध्यक्ष रमिता देवी ने अपने सभासदों के साथ कस्बे के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान सभासद राजेश गोविंद राव, उमेश गोंड सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आतंकवाद के खिलाफ निकाली बाइक रैली
नेबुआ रायगंज। आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को लोगों ने बसंतपुर चौराहे पर ग्राम प्रधान राजेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में जुलूस निकाला। उसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजू पांडेय, हरिबंश कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह यशवंत सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर आतंकी घटना पर विरोध जताया। इस रैली में शामिल लोगों ने सिसवा गोइती, खोटही, डिबनी, कलवारीपट्टी, सबया, बरगहा, लक्ष्मीपुर सहित अन्य गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान लल्लन जायसवाल, शाकिर अली, सुरेंद्र चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के देवतहांबाली गांव में मंगलवार को स्वर्गीय त्रियुगी नारायण दामोदरनाथ पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने रैली निकालकर आतंकी घटना का विरोध किया। इसमें प्रबंधक रविंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य कल्पना तिवारी, महेंद्र प्रजापति, इंद्रजीत, महंथी, गोरख आदि मौजूद रहे।

आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाला
टेकुआटार। मंगलवार को गोबरहीं चौराहे पर आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाल पुतला जलाया। इसमें अखिलेश सिंह, दीनानाथ ओझा, रामाश्रय राय आदि शामिल थे।

महापरिनिर्वाण मंदिर से निकाला कैंडल मार्च
कसया। आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर स्थित मुख्य मंदिर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शाम को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में थाई मिनिस्ट्री, म्यांमार, कोरिया, कंबोडिया, श्रीलंका, नेपाल, तिब्बत, वियतनाम, रूस व भारत के बौद्ध भिक्षु और पर्यटक पहुंचे। इन लोगों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए विशेष शांति पाठ किया। ज्ञानेश्वर, टीके राय, भिक्षुणी धम्मनयना, अचान सोंक्रान, महेंद्र, नंदरतन, अशोक, नंदिका, बोध्यांग, थाईलैंड के फोलियर, आदित्य राय, अंबिकेश त्रिपाठी, विवेक, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें