फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सड़कों का शिलान्यास..

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ करोड़ से बनेंगी सात सड़कें
विज्ञापन

विधायक पवन केडिया ने किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। सुकरौली ब्लॉक क्षेत्र के टीकर गांव में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हाटा विधायक पवन केडिया ने नौ करोड़ की लागत से प्रस्तावित सात सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि राज्य सड़क निधि योजना के तहत टीकर से बसंतपुर, पड़री से धमउर, खोट्ठा से रामपुर गुप्ता टोला मार्ग, महुई कोटवा पासी टोला संपर्क मार्ग, लक्ष्मीपुर बिचला टोला संपर्क मार्ग, नाउमुंडा मंझरिया देवी मंदिर संपर्क मार्ग समेत सात सड़कों का निर्माण नौ करोड़ रुपये से किया जाना है। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख आनंद शाही, केन यूनियन चेयरमैन सत्येंद्र सिंह, दीनानाथ तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन बाबू नंदन सिंह ने किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के एई डीके मिश्रा, टीएन मौर्य, जयचंद शर्मा, उमाशंकर तिवारी, मनोज पांडेय, कैलाश सिंह, बिकाऊ साहनी, विजय गुप्ता, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र तिवारी, रजनीश बर्नवाल, शिवनाथ वर्मा, मिथिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें