फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर श्रद्घालुओं ने दिन भर रखा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में गूंजा, ‘हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’
विज्ञापन

अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाए करतब
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। ‘हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’, यशोदा का नंदलाला और नंदघर आनंद भयो, सरीखे भजनों से जनपद के मंदिर रविवार को आधी रात तक गुजायमान रहे। अवसर था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाने के अलावा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भी आयोजन हुआ। रात के बारह बजते ही श्रीकृष्ण के जयकारे से सभी मंदिर परिसर गूंज उठे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ऐसा त्योहार है, जब छोटे बच्चों से लेकर प्रौढ़ तक श्रद्धालु उपवास रखते हैं और शाम को फलाहार या नमकरहित भोजन, दूध आदि का सेवन करते हैं। इसके अलावा मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई जाती हैं। रात में करीब नौ बजे से मंदिरों में आयोजन समितियों की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। रविवार को पडरौना नगर के छावनी स्थित महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाने के साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। सोनू श्रीवास्तव, नन्हे श्रीवास्तव, प्रणव श्रीवास्तव, शेषनाथ शर्मा, गोरख, सच्चिदानंद ठाकुर, रंजीत निगम, शिवकुमार श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव, प्रिंस, श्रीराम प्रसाद, रमेश रावत के अलावा पूरे मोहल्ले से श्रद्धालु यहां भजन कीर्तन में सम्मिलित हुए। इसी तरह नगर के कई मोहल्लों के अलावा जनपद के सभी हिस्सों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साहपूर्वक मनाई गई। इसके बाद मंगलवार को पडरौना नगर में डोल मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें