फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश भी नहीं झेल पाया निर्माणाधीन नाला

Sat, 21 Jul 2018 11:51 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। कस्बे में जल निकासी के लिए नगर पंचायत की तरफ से लगभग चालीस लाख रुपये की लागत से बनवाया जा रहा नाला पहली बारिश में ही ध्वस्त हो गया। इसके निर्माण में अनियमितता को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

खड्डा नगर पंचायत में बारिस व घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिएमहाराणा प्रताप चौक से पेट्रोल पंप तक नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाले का ज्यादातर हिस्सा तैयार हो चुका गया है। शुक्रवार की रात में हुई बारिश से सौ मीटर से ज्यादा हिस्सा ढह गया। इसके चलते बारिश का पानी शिवाजी चौक के पास व अन्य कई जगहों पर सड़क के ऊपर से बह रहा है। इस पर खड्डा के एसडीएम अरविंद कुमार ने कार्य रोककर जांच कमेटी गठित किया था। इसके अलावा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने भी इसमें गड़बड़ी की बात कहते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। ईओ खड्डा संतोष कुमार वर्मा का कहना है कि ध्वस्त नाले का निरीक्षण किया गया है। ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण व मरम्मतीकरण के लिए कहा गया है।
क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में नियम 51 के तहत भ्रष्टाचार की जांच के लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के सामने यह मामला उठाया था। जेई व ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें