कप्तानगंज। बृहस्पतिवार को कस्बे में एसडीएम और नगर पंचायत के ईओ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। दो दुकानों पर पॉलिथीन मिलने पर दो दुकानदारों से पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार की तरफ से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति के तहत पॉलिथीन बैग के उत्पादन, विक्रय और उपभोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका प्रयोग करने पर नियामानुसार जुर्माना देना होगा। उन्होंने नगर पंचायत के ईओ देवेश कुमार मिश्र के साथ कस्बे की कई दुकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान दो दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई गई। इन दुकानदारों से पांच-पांच सौ रूपये जुर्माना वसूला गया।