तमकुहीरोड (कुशीनगर)। लोकमान्य इंटर कॉलेज जानकीनगर सेवरही में हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मार्च पास्ट की सलामी और मशाल दौड़ के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस अवसर पर बच्चों अध्यापकों और अभिभावकों में काफी उत्साह दिखा। दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर पसीना बहाया, जिसे देख दर्शक गदगद हो गए।
400 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में अर्पित शर्मा प्रथम, निर्भय मिश्र द्वितीय और राहुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर के जूनियर वर्ग में धनंजय शर्मा प्रथम, बुलेट यादव व गुलशन सिंह द्वितीय तथा मिठाई लाल तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग सीनियर में आबी फातिमा प्रथम, रिंकी मद्धेशिया द्वितीय और गुड़िया तिवारी तृतीय तथा 400 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में पूजा मद्धेशिया प्रथम, सलोनी वर्मा द्वितीय और पूजा वर्मा तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सशक्त राष्ट्र का निर्माण युवा शक्ति के बल पर ही संभव है। इसके लिए युवाओं का शिक्षित और संस्कारित होना बेहद जरूरी है। योग्य नागरिक के निर्माण में स्कूल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। स्कूलों को चाहिए कि वे अपने छात्रों को ऐसी शिक्षा दें जिससे कि समाज व राष्ट्र को सही दिशा की तरफ ले जा सकें। इसके पूर्व मुख्य अतिथि विधायक अजय कुमार लल्लू और प्रबंधक डॉक्टर उमेशचंद शाही ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम को प्रधानाचार्य डॉक्टर राणा प्रताप शाही, दिव्यसागर महाराज, डॉक्टर गोरख पांडेय, प्रहलाद केशरी, सुनील मिश्र, उमाशंकर सिंह, जयचंद सिंह, केदार राय, रविंद्र मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। विद्यालय की छात्रा गुड़िया वर्मा व साक्षी वर्मा ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस दौरान डॉक्टर बुद्धिराम, डॉक्टर संजीव, रामाश्रय कुशवाहा, गोविंद सिंह, सुभाष प्रसाद, राजेश मणि त्रिपाठी, संतोष बरनवाल, नित्यानंद त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पांडेय, नरेंद्र मिश्र, मनोज कुमार, रणजीत प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद थे।