फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुबेरस्थान उपकेंद्र पर क्षमतावृद्धि कर लगेगा 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर

Fri, 28 Feb 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान उपकेंद्र पर क्षमतावृद्धि कर शनिवार को पांच की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत इसकी मंजूरी मिली है। इस पर करीब 60.73 लाख रुपये खर्च होंगे। कुबेरस्थान उपकेंद्र पर अभी एक पांच और एक 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। पांच एमवीए वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जानी है। इसका एस्टीमेटेड अमाउंट 60.73 लाख रुपये है। क्षमतावृद्धि के बाद करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इससे पहले जो ओवरलोड के कारण बार बार-बार ट्रिंपिंग, फाॅल्ट व लो वाेल्टेज से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आज सात घंटे बंद रहेगी बिजली की सप्लाई
कुबेरस्थान उपकेंद्र पर क्षमतावृद्धि के कारण शनिवार को संबंधित क्षेत्र में सात घंटे बिजली की सप्लाई ठप रहेगी। उक्त जानकारी जेई कुशीनगर सेकेंडरी वर्क्स मनीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एक मार्च को कुबेरस्थान उपकेंद्र पर क्षमतावृद्धि संबंधी कार्य होने के कारण संबंधित उपकेंद्र के ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से 17:00 तक बाधित रहेगी। हालांकि, दूसरे 10 एमवीए से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें