फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 50 यूपी बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

Wed, 08 Jul 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। 50 यूपी बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-161) मंगलवार से बुद्ध पीजी कॉलेज परिसर में शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल हरिश चंद के निर्देशन में हुआ। शिविर में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के करीब 500 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर के प्रथम दिन कैडेटों के दस्तावेजों का सत्यापन, बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। अधिकारियों ने कैडेटों को शिविर की अनुशासन व्यवस्था, दैनिक दिनचर्या एवं प्रशिक्षण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कैंप कमांडेंट कर्नल हरिश चंद ने कहा कि संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। शिविर के दौरान ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर रिसालदार मेजर हरजीत सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट बृजेश, लेफ्टिनेंट नंदलाल, कैप्टन वेद मिश्रा, अनुपम पांडे, सूबेदार त्रिलोक सिंह, सूबेदार हरपिंदर सिंह, सूबेदार प्रह्लाद कुमार तथा बटालियन के पी स्टाफ एवं सिविल स्टाफ में ललन सिंह, मोहम्मद अशरफ अली, राजेश गौतम, ऋषि, जीसीआई धुन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें