फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनरेगा कार्यों का 10 करोड़ फंसा, प्रधान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों के कराए गए सीसीरोड, इंटरलॉकिंग एवं अन्य कार्यों के लिए लगने वाले गिट्टी, मोरंग, बालू को खरीद कर कार्य कराए गए। इसके मटेरियल का भुगतान विगत दो वर्षों से ज्यादा से लंबित है।
विज्ञापन

विकास खंड बेलहर कला ब्लॉक में तकरीबन आठ से 10 करोड़ का बकाया है। भुगतान नहीं होने पर राॅ मटेरियल की आपूर्ति करने वाली फर्में अब ग्राम प्रधानों से अपने फंसे हुए पैसे की मांग कर रही हैं, जिससे प्रधानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब प्रधानों को भुगतान के पैसे लैप्स होने का डर सता रहा है। इसका कारण कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है और आने वाले नए वित्तीय वर्ष में इस योजना को बंद भी कर दिया गया है।
ऐसे प्रधान हैं जो पहली बार जीत के आए हैं आने वाले प्रधानी में जीत पाएंगे की नहीं यह भी चिंता सता रही है। विभाग के संजय चौधरी ने बताया कि विकास खंड बेलहर कला सबसे छोटा ब्लॉक है। आठ करोड़ से ज्यादा का मटेरियल भुगतान फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ बेलहरकला उमेश कुमार ओझा ने बताया कि मनरेगा के मटेरियल का पैसा कब तक आएगा, इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें