फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेलर की टक्कर से घायल मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर उसरा शहीद चौराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से घायल मासूम बच्ची का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार की शाम मौत हो गई। मौत से गांव में कोहराम मच गया। बच्ची की मां ने दुधारा थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बीएमसीटी मार्ग के किनारे उसरा शहीद चौराहे पर आबिद अली का मकान है। मकान के सामने मासूम बच्ची फलक पुत्री आबिद अली (8) खेल रही थी। सुबह करीब आठ बजे बस्ती की तरफ से गिट्टी लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर मासूम बच्ची फलक को चपेट में ले लिया। जिससे मासूम बच्ची की हालत गंभीर हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल बच्ची फलक को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने कैली अस्पताल जनपद बस्ती रेफर कर दिया। मासूम बच्ची की हालत गंभीर देख कैली अस्पताल के डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंचे एसओ दुधारा अरविंद शर्मा और बाघनगर पुलिस प्रभारी सचिंद्रनाथ राय ने ट्रेलर और ड्राइवर को पकड़ लिया। गोरखपुर में इलाज शुरू हुआ। सोमवार शाम 6.30 बजे करीब घायल बच्ची फलक की मौत हो गई। मौत से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें