फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता मदारी, मां दाई और बेटे के पास 1.85 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता मदारी, मां दाई और बेटे के पास 1.85 करोड़
विज्ञापन

- छह भाइयों में दूसरे नंबर का है रफीक
धोखाड़ी से संपत्ति हड़पने का मामला
पडरौना/साखोपार। अपने ही पनाहगार को धोखा देकर उसकी 1.85 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने वाला रफीक छह भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसके पिता सांप का मदारी दिखाते थे तो मां दायी थी। इस परिवार की माली हालत देखकर यूनुस खान ने सऊदी अरब स्थित अपनी दुकान पर भेज दिया था। उन्हें क्या पता था कि वह उनकी पूरी संपत्ति ही धोखे से हड़प लेगा।
विज्ञापन

कसया नगर के वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी रफीक शाह एक करोड़ 85 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रफीक शाह छह भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसके पिता भरण पोषण के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर सांप और डमरु से मदारी (तमाशा) दिखाते थे, जबकि मां अपने ही मोहल्ले के निवासी यूनुस खान के घर दाई का काम करती थीं। परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। रफीक की मां के बार-बार आग्रह करने पर ही यूनुस खान ने सहानुभूति में उसे सऊदी अरब में स्थित अपनी दुकान पर भेजा। उन्हें क्या पता था कि वह जिसकी मदद कर रहे हैं, वही उनके साथ धोखा करेगा। रफीक के पास न तो बड़ा घर था न ही ज्यादा खेत। कोरोना संक्रमण काल में वह सऊदी अरब नहीं जा सके, उसी बीच उसने उनकी दुकान ही बेच दी। धोखाधड़ी से अर्जित किए गए रुपये से रफीक नगर में तीन मंजिला मकान बनवा लिया। साथ ही नगर से दूर स्थित गांव में भी कई जगह जमीन खरीद ली। अपने आपको धनवान बताकर रफीक ने पिता का मदारी का काम भी छुड़वा दिया। इसी तरह अपनी मां को भी यूनुस खान के घर दाई का काम करने से भी मना कर दिया। रफीक का एक और भाई सऊदी रहता है। बाकी के चार भाई छोटे-मोटे काम करके जीवकोपार्जन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें