फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा कांड: हत्या में इस्तेमाल बाइक और दो फोन सेट बरामद

Wed, 10 Apr 2013 08:02 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा में ग्राम प्रधान नन्हे यादव की हत्या के मामले में सीबीआई को एक और हत्यारोपी के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी है। सीबीआई उसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन


इस मामले में दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए अजय पाल व विजय पाल को रिमांड पर हासिल करने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को उनसे दिन भर पूछताछ की।

सीबीआई का कहना है कि इन दोनों से मिली जानकारी पर कुंडा इलाके से ही एक  मोटर साइकिल व दो मोबाइल फोन सेट बरामद हुए हैं। मोटर साइकिल व फोन दोनों का ही इस्तेमाल नन्हे यादव की हत्या के दौरान किया गया था। सीबीआई प्रवक्ता धारिणी मिश्रा ने भी मोटर साइकिल व फोन सेट की बरामदगी की बात स्वीकार की।

सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि मंगलवार दिन में लगभग दस बजे प्रतापगढ़ जेल से रिमांड अवधि पर लिए गए अजय पाल व उसके भाई विजय पाल से सीबीआई की टीम ने कुंडा स्थित अस्थायी कैंप कार्यालय में दिन भर पूछताछ की।
विज्ञापन


सीबीआई उनसे घटनाक्रम के साथ-साथ घटना के समय मौजूद लोगों के बारे में सवाल करती रही।

दोनों हत्यारोपी भाइयों से पूछताछ में सीबीआई को हत्या के समय मौके पर मौजूद संजय पाल के बारे में भी अहम जानकारी हाथ आई है। सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि सीबीआई अब संजय पाल तक पहुंच चुकी है और उसे कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई को जानकारी मिली है कि नन्हे पर गोली चलाने वालों में कामता पाल का नाती संजय पाल भी था। पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि संजय के साथ ही नन्हे पर एक और व्यक्ति ने भी हमला किया था। वह पेशेवर अपराधी बताया जाता है। अब सीबीआई को संजय के गिरफ्तार होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें