फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम का ऐसा खौफनाक अंजाम कि रूह कांप जाए

Wed, 10 Jul 2013 12:16 AM IST
गाजीपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पंचायत का फैसला युवक को मंजूर नहीं हुआ और वह रूह कंपाने वाला खौफनाक अपराध कर बैठा।
विज्ञापन


अपनी प्रेमिका से अलग होने के ख्याल ने उसे इस कदर डरा दिया कि न सिर्फ उसने प्रेमिका और उसके बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी बल्कि खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के रेहड्डा गांव में हुई। सिवान में युवक का शव एक बबूल के पेड़ से लटका मिला, जबकि प्रेमिका और बच्चे के शव वहीं नीचे पड़े हुए थे। मृतक के जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सैदपुर के सरैया मौजा निवासी संदीप प्रभाकर (24) का गांव की ही चंद्रकला (22) से प्रेम चल रहा था। चार वर्ष पूर्व चंद्रकला की शादी सादात थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव निवासी प्रकाश के साथ हो गई जिससे उसे एक पुत्र गोलू (03) था। आजीविका चलाने के लिए विवाहिता का पति अमृतसर में नौकरी कर रहा था।

इधर प्रेमी अपनी प्रेमिका को भुला नहीं सका। प्रेमिका भी उसके साथ रहने के लिए घर से भाग आई। कुछ समय से दोनों गांव के आसपास ही रह रहे थे। काफी प्रयासों के बाद परिवारीजनों को पता चला कि चंद्रकला इसी इलाके में संदीप के साथ रह रही है।
विज्ञापन


ऐसे में बीते शुक्रवार को इस मामले में गांव में पंचायत हुई। तय हुआ कि 10 जुलाई को लड़की और लड़के दोनों के पिता जाकर दोनों को घर ले आएं।

पंचायत के इस फैसले की खबर संदीप को मिली। यह उसे नागवार लगी। उसने प्रेमिका और उसके पुत्र को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी जान देने का फैसला कर लिया। वह रात में चंद्रकला और उसके बेटे संग रेहड्डा के सिवान में पहुंचा और दोनों की गला घोंट कर हत्या करने के बाद खुद भी बबूल के पेड़ से लटक गया।

मंगलवार सुबह जब लोग उधर निकले तो तीनों शवों को देखा। सूचना पर सैदपुर के प्रभारी कोतवाल रामायण सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें