गांव वाले बता रहे छांगुर बाबा का चेला
गांव के लोगों की नजर में कौशाम्बी निवासी जाकिर संदिग्ध व्यक्ति है। कुछ लोग उसे बलरामपुर के चर्चित छांगुर बाबा का चेला बताते हैं। उनके ऐसा सोचने की वजह यह है कि गांव में आते ही उसने अनुसूचित जाति के बेहद गरीब परिवार को टारगेट किया। पुलिस के मुताबिक, मिस्ड कॉल के जरिये उस परिवार की एक लड़की से उसका संपर्क हो गया। उसके बाद वह उसके घर पहुंच गया। घर के लोगों को तमाम सब्जबाग दिखाया।
गांव के लोग बताते हैं कि मकान बनवाने से लेकर बेटे-बेटियों की शादी कराने तक का वादा कर परिवार वालों को अपना मुरीद बना लिया था। शुक्रवार को परिवार के लोगों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन वे राजी नहीं हुए। पुलिस के मुताबिक, वह परिवार जाकिर के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुनना चाहता है। सुभाष हकीकत में जाकिर है, यह बात उस परिवार के लोग जानते थे या नहीं, लेकिन वे लोग अब भी जाकिर के पक्ष में ही बात कर रहे हैं।