फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंतिम संस्कार को खींचतान... पोस्टमार्टम के बाद बाइक पर अर्थी ले गए; वीडियो हुआ वायरल

Tue, 09 Sep 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कौशांबी में अंतिम संस्कार को खींचतान हुई तो पोस्टमार्टम के बाद परिजन बाइक पर अर्थी ले गए। इसका वीडियो वायरल हुआ था। कड़ा के गुलाम मोहम्मद का पुरवा का मामला है।
विज्ञापन
बाइक पर अंतिम संस्कार के लिए अर्थी ले जाते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी के मंझनपुर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बांस से महिला का शव बांधकर बाइक से ले जाते व्यक्तियों का वायरल वीडियो सुर्खियों में है। लोग इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। परिजन और पुलिस के अनुसार ससुराल और मायका पक्ष में अंतिम संस्कार के लिए खींचतान हुई तो एक पक्ष ने जल्दबाजी में ऐसा किया।
विज्ञापन


घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गुलाम मोहम्मद का पुरवा दरियापुर जीत की है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। 
फिर भी मामले में सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि केतकी देवी की मृत्यु के बाद मायका व ससुराल पक्ष दोनों अपनी-अपनी ओर से अंतिम संस्कार करना चाहते थे। 
विज्ञापन


ससुराल पक्ष अंतिम संस्कार करने के लिए शव ले जाता, इससे पहले मायके पक्ष के लोग शव को बाइक में लेकर चल दिए। बताया जाता है कि वह छोटे बेटे जितेंद्र के साथ रहती थीं। पति छंग्गूलाल व बड़ा बेटा धर्मेंद्र गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। 

जितेंद्र ने बताया कि उनके ननिहाल के लोग आरोप लगा रहे हैं कि हम लोगों ने मां की हत्या की है। इस बात से वह नाराज होकर शव को ले जाना चाहते थे। बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस से शव को डीसीएम से ले जाया गया था। किसी शव को घर से परिजन किस प्रकार ले जाते हैं, यह विभाग की जिम्मेदारी नहीं है।- डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें