फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष के आगमन पर युवकों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
Youths rocked on the arrival of new year - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
नए वर्ष के आगमन पर युवकों ने मचाया धमाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर दोआबा में पार्टियों का दौर चला। छोटे होटल और ढाबे गुलजार रहे। रात को 12 बजते ही आतिशबाजी होने लगी। इसके साथ ही जिले के लोग नए वर्ष का अपने अंदाज में स्वागत करने लगे।
कौशाम्बी जिले में वैसे तो ठीक ठाक होटल और रेस्टोरेंट नहीं हैं। लेकिन जो भी हैं वहीं खास मौकों पर धमाल होता है। ऐसा ही नए साल की पूर्व संध्या पर भी हुआ। देखा गया कि मंझनपुर से लेकर जनपद के अन्य नगरों में खुले छोटे-छोटे रेस्टोंरेंट मंगलवार दोपहर बाद से ही गुलजार हो गए थे। शाम तक खाने का दौर चल रहा था। रात आठ बजे के बाद तो डांस और डिनर पार्टियां शुरू हो गईं। ये पार्टियां रात 12 बजे तक चलीं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनी से लेकर पूरामुफ्ती के ढाबों में रौनक रही। आधी रात होते ही किसी ने पटाखे दागे तो किसी ने गुब्बारे फोड़े। गौरतलब है कि इस दौरान पुलिस भी सक्रिय रही। देर शाम तक कहीं से अप्रिय घटना ककी सूचना नहीं मिली थी।
विज्ञापन

-----
उपहारों के साथ दी गई एक-दूसरे को बधाई
मंझनपुर। नव वर्ष 2020 के स्वागत की तैयारी दो दिन पहले से ही शुरू हो गई थी। लोग अपने शुभचिंतकों को इस मौके पर उपहार व बधाई देने के लिए खरीदारी कर रहे थे। जिले भर में लोगों ने उपहार व नववर्ष की बधाई दी। दूसरी ओर युवाओं ने नए वर्ष का स्वागत अपने अंदाज से किया। देर तक युवाओं ने डीजे की धुन पर धमाल मचाया। रात लगभग दो बजे के बाद नववर्ष के स्वागत का धमाल शांत हुआ।
विज्ञापन

------------------
डीएम-एसपी ने दी नए साल की बधाई
मंझनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जनपदवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। डीएम ने संदेश में कहा कि नव वर्ष जनपदवासियों के जीवन को सफलताओं एवं खुशियों से भर दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें