कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : संगठन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले भर में युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को मंझनपुर के टेन शाह आलमाबाद गंगापारी के पुरवा स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का युवा राष्ट्र का भविष्य और विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। कहा कि युवाओं की क्षमताओं को पहचान कर उन्हें अवसर प्रदान करना आवश्यक है, ताकि भारतीय संस्कृति और संस्कारों के आधार पर भारत को विश्व में सही स्थान दिलाया जा सके।
उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां और महाराणा प्रताप के साहस व बलिदान से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने की। इस दौरान जिला प्रचारक शिवप्रसाद, विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, प्रबंधक राहुल मिश्रा सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।