फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवाओं को दिवाली तक मिल जाएगा मिनी स्टेडियम का तोहफा

Thu, 28 Sep 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के युवाओं को इस दिवाली में मिनी स्टेडियम का तोहफा मिल सकता है। तिलगोड़ी में इसके निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग शेष है। इसे भी जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से तिलगोड़ी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 4.38 करोड़ की लागत वाले इस स्टेडियम की नींव पांच दिसंबर 2020 को तत्कालीन विधायक संजय गुप्ता ने रखी थी, लेकिन काम वर्ष 2021 में शुरू हो पाया। यूपीपीसीएल की ओर से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। भवन, चहारदीवारी और ट्रैक समेत अन्य ज्यादातर निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं।

मैदान के समतलीकरण सहित कुछ फिनिशिंग के काम बाकी है। इसके अलावा कुछ महीने पहले निरीक्षण करने आई अफसरों की टीम ने कई कमियां बताई थीं, जिन्हें दूर कराया जाना है। उम्मीद है कि दिवाली तक ये काम भी पूरे हो जाएंगे। इसके बाद क्षेत्र के युवाओं को खेल के अभ्यास और सेना व पुलिस में भर्ती की तैयारी में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


तिलगोड़ी में बन रहे मिनी स्टेडियम को लेकर काफी उम्मीदें हैं। इसके बनने के बाद खेलने के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित प्लेटफार्म मिलेगा। खेल और खिलाड़ी दोनों को बढ़ावा मिलेगा। सबसे ज्यादा सहूलियत उन्हें होगी, जो सेना के लिए तैयारी करते हैं।- आदित्य कुमार मिश्रा, तिल्हापुर

-
गांव ही नहीं पूरे ब्लॉक क्षेत्र में अब तक कोई स्टेडियम और खेल का मैदान नहीं है। क्रिकेट खेलना हो या फुटबाल और वाॅलीबाल, खेत या खाली पड़ी सरकारी जमीनें ही सहारा है। काफी दिक्कतें होती हैं। मिनी स्टेडियम के बनने से सहूलियत होगी।- आयुष सिंह, नेवादा

तिलगोड़ी में बन रहे मिनी स्टेडियम में फिनिशिंग का कुछ काम बचा है, उसे जल्द पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं। प्रयास किया जाएगा कि दिवाली के पहले यह मिनी स्टेडियम विभाग को हैंडओवर हो जाए।- अंशू मिश्रा, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें