फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी काे तलाक दिए बिना दूसरा निकाह करने की तैयारी में फंसा युवक

Tue, 20 Jun 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फकीराबाद मोहल्ले में ब्याही युवती को घर से भगाने के बाद युवक ने दूसरी जगह शादी तय कर ली। बिना तलाक निकाह करने की जानकारी पीड़ित पिता को हुई तो उसने शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर रविवार को चरवा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां निवासी रईस अहमद ने बताया कि दस साल पहले उसने बेटी नगमा का निकाह सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ले में मोनिश उर्फ गबूल के साथ किया था। बेटी को जन्म देने के बाद पांच साल पहले युवक ने नगमा को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह आज तक उसे बुलाने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बिना तलाक दिए युवक चित्रकूट जिले में दूसरा निकाह करने जा रहा है। जानकारी होने पर शनिवार को पीड़ित पिता ने शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर चरवा पुलिस ने आरोपी मोनिश के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें