शीतलाधाम स्थित कुबरी घाट पर गंगा स्नान के लिए आए तीन युवक एक दूसरे को बचाने में गहरे पानी में समा गए। युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने नदी में कूदकर सभी को सकुशल बचा लिया।
सैनी कोतवाली के भैरवपुर गांव का सोनू सरोज, रोहन सोमवार को अपने साथी फतेहपुर जिले के जाम निवासी राहुल सरोज के साथ शीतला धाम दर्शन के लिए आए थे। देवी दर्शन के पहले गंगा नहाने चले गए। इस दौरान सोनू का अचानक पैर फिसला और वह पानी में डूबने लगा।
सोनू को बचाने के प्रयास में रोहन व राहुल भी पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद पुलिस कर्मी देवेश तिवारी व पीआरडी के जवान वेनी प्रसाद स्थानीय गोताखोर सत्यम निषाद व मोनू निषाद की मदद से तीनों को कपड़ा फेंककर सकुशल बाहर निकाल लिया।