फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 24 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
उजिहिनी खालसा गांव में रविवार शाम मामूली कहासुनी के बाद युवक को तमंचे से गोली मार दी। पुलिस ने घायल की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, उजिहिनी खालसा गांव निवासी नदीम अहमद ने बताया कि रविवार शाम मोहल्ले का अरमान अहमद मस्जिद से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार सोनू ने उसे टक्कर मार दी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। कुछ देर बाद अरमान का चचेरा भाई हसीब अहमद अपने साथी शहाब के साथ पान की गुमटी पर गया था।
आरोप है कि तभी सोनू अपने भाइयों अबू बकर, अबू बशर और अयान के साथ वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर अबू बशर ने तमंचे से हसीब के पेट में गोली मार दी। वहीं, अबू बकर और सोनू ने शहाब के पीठ और हाथ पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अबू बकर की गोली नदीम के हाथ में लग गई, जबकि शहाब बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें