फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किसानों व जनहित के मुद्दों पर सकिपा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 24 Mar 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
एसडीएम आकाश सिंह को ज्ञापन देते सकिपा पदा​​धिकारी। स्रोत- कार्यकर्ता
विज्ञापन
समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों व जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन देकर इनके निराकरण कराए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी के नेतृत्व में किसानों व जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर सकिपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम आकाश सिंह को डीएम को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन देते हुए कहा कि बारिश व आंधी से फसलों को नुकसान हुआ है। इसका आकलन कराते हुए किसानों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, लोग परेशान हैं। एसडीएम ने ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
25 मार्च को मूरतगंज में मनाई जाएगी सम्राट अशोक जयंती
सम्राट अशोक सेवा संस्थान की ओर से 25 मार्च को अशोक नगर मरधरा (मूरतगंज) में सम्राट अशोक जयंती का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सम्राट अशोक, महात्मा ज्योतिबा राव फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। उद्घाटन शिप्रा मौर्य करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें