फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत, टोचन टूटने से हुआ हादसा

Thu, 25 Jun 2026 05:28 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

सैनी थाना क्षेत्र के अरसरई गांव के पास बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खराब पड़े एक डंपर को ट्रैक्टर से टोचिंग कर मरम्मत के लिए कमासिन ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी थाना क्षेत्र के अरसरई गांव के पास बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खराब पड़े एक डंपर को ट्रैक्टर से टोचिंग कर मरम्मत के लिए कमासिन ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक कुलदीप ने बताया कि वह खराब पड़े डंपर को खींचकर कमासिन बनवाने के लिए ले जा रहा था। ट्रैक्टर पर उसके साथ काजीपुर निवासी राजदीप (20) पुत्र स्वर्गीय गुड्डू भी बैठा था। रास्ते में अरसरई के पास अचानक ट्रैक्टर और डंपर को जोड़ने वाला टोचन टूट गया। इसके चलते पीछे चल रहा डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया और उस पर सवार राजदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल युवक को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद राजदीप को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें