फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : युवक की हत्या कर धान के खेत में फेंका शव, घटनास्थल पर मिली शराब की बोतल और ताश के पत्ते

Mon, 23 Sep 2024 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

संदीपन घाट के मुजाहिदपुर उर्फ धर्मराज नगर में विनोद उर्फ सेगही पुत्र बांके लाल पटेल अपने पत्नी बच्चो के साथ रहता है। मेहनत मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह काम से लौटने के बाद वह खाना पीना कर अपने परिवार के साथ सो गया।
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपन घाट कोतवाली के एक गांव में युवक की हत्या कर दी गईl उसका शव गांव के बाहर खेत में मिलाl युवक के शरीर व सिर में चोट के निशान मिले है। मृतक रात 12 बजे किसी अज्ञात के बुलाने पर घर से बाहर आया था। एएसपी ने मौका मुआइना कर हत्याकांड के जल्द खुलासे का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


संदीपन घाट के मुजाहिदपुर उर्फ धर्मराज नगर में विनोद उर्फ सेगही पुत्र बांके लाल पटेल अपने पत्नी बच्चो के साथ रहता है। मेहनत मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह काम से लौटने के बाद वह खाना पीना कर अपने परिवार के साथ सो गया। पत्नी रूपा ने बताया, रात करीब 12 बजे किसी ने दरवाजा खटखटा कर उन्हे जगाया। कुछ देर उसके पति अज्ञात व्यक्ति से बात कर उसके साथ चले गए। सुबह तक वह वापस नहीं आए। खेत गए लोगो ने विनोद का शव देख कर जानकारी दी। 

थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। शव के पास शराब की बोतले, ताश के पत्ते मिले। शव धान के खेत में मेड के पास पड़ा हुआ था। उसके सिर में ईंट से प्रहार किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कार्यवाही के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


एएसपी राजेश कुमार ने बताया, थाना संदीपन घाट पुलिस व फारेंसिक टीम ने मौका मुआइना कर लिया है। हत्या से जुड़े अहम सबूत हांथ लगे है। शव के पीएम रिपोर्ट के बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से केस दर्ज किया जाएगा। जल्द थाना पुलिस घटना से जुड़े अहम बदमाशो को पकड़ कर वारदात का खुलासा करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें