फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
टेढ़ीमोड़। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव के समीप शनिवार रात एक बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में एक की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


फतेहपुर शहर निवासी सुरेश कुमार (35) पुत्र राममिलन मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार रात वह पड़ोसी नावेद के साथ किसी काम से प्रयागराज जा रहा था। गुलामीपुर के समीप पीछे से आए एक बेकाबू डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजनों ने प्रयागराज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां सुरेश की सांस थम गई। नावेद की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। बतादें कि सुरेश अपने पीछे पत्नी मनोरमा के साथ दो बेटियों आरसी व भारती को छोड़ गया है। इन सभी के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें