फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिपाही की कार से युवक घायल

Mon, 04 May 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाकर बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज हुई है। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक मंझनपुर थाना क्षेत्र के सोनारन का पुरवा निवासी रामसुमेर चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 अप्रैल को उनका रिश्तेदार प्रेम और अभिषेक कुमार बाइक से मटियारा जा रहे थे। जैसे ही वे चक खोदायगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
कार को सिपाही शुभम सिंह चला रहा था, जो पुलिस चौकी में तैनात है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रेम का दाहिना पैर और अभिषेक का दाहिना हाथ टूट गया। दोनों के सिर में भी गंभीर चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी सिपाही के प्रभाव के कारण थाने में पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर आरोपी सिपाही शुभम सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें