फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एक साल पहले भी टीले ढहने से हुई थी पांच लोगों की मौत

Mon, 04 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिट्टी का टीला एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। एक साल पहले कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में मिट्टी का टीला गिरने से पांच लोगों की मौत हुई थी। रविवार को चकथामा गांव में भी वैसा ही हादसा हो गया। टेंवा ग्राम प्रधान अवनीश त्रिपाठी का कहना है कि ऐसे स्थलों की नियमित निगरानी और खतरनाक टीलों का समतलीकरण बेहद जरूरी है। डीएम अमित पाल ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर जांच कराकर सभी जोखिम वाले टीलों की पहचान की जाएगी और उनका समतलीकरण कराया जाएगा, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें