फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिटाई से जख्मी युवक की अस्पताल में मौत, छह पर मुकदमा

Wed, 29 May 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा धाम कोतवाली अलीपुर जीता गांव में पिटाई से जख्मी युवक की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के कोरियों मजरा पुराना पुरवा गांव की रहने वाली ननकी देवी ने बताया कि उसके पति श्यामलाल (35) रविवार की सुबह कड़ा धाम के मोहब्बतपुर जीता गए थे।
आरोप है कि वहां पर गांव के ही रामायण मौर्य, ओम प्रकाश, प्रेमचंद्र, ननऊ, रामलाल व एक अन्य अज्ञात ने उसके पति पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

पिटाई से जख्मी श्यामलाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर श्यामलाल की मौत हो गई। मृतक के पत्नी की तहरीर पर कड़ा कोतवाली पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें