फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वाहन की टक्कर से युवक घायल, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के पीपलगांव के समीप बृहस्पतिवार रात सड़क पार कर रहा युवक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी युवक और मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी शीला देवी के अनुसार प्रयागराज के मेजा रोड क्षेत्र के डेलौहां गांव निवासी रामचंद्र पुत्र धनंजय कुमार पटेल (34) पिकअप चलाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात धनंजय असरावै खुर्द से पिकअप पर केला लादकर मुंडेरा मंडी के लिए निकले थे। वह पीपलगांव के समीप पिकअप खड़ा कर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी राजू व आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे एसआरएन अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात धनंजय ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी समेत परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार देर शाम पत्नी शीला देवी ने एयरपोर्ट थाने पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट थाना इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें