फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गंगा नहाने गए युवक के डूबने की आशंका, घाट पर बाइक और कपड़े बरामद

Wed, 05 Nov 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के बदनपुर गंगा घाट पर नहाने गए युवक के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार शाम घाट पर युवक की बाइक और कपड़े मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के समसपुर गांव निवासी प्रदीप (24) पुत्र मेवा लाल मंगलवार दोपहर अपनी बाइक से बदनपुर घाट गंगा नहाने गए थे। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे। उन्होंने प्रदीप की खोजबीन शुरू कर दी। शाम को बदनपुर गंगा घाट पर प्रदीप की बाइक और उनके कपड़े मिले। इससे परिजनों ने युवक के गंगा में डूबने आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें