फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाले में गिरने से दो वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मातम

Wed, 05 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हजरतगंज मोहल्ले के इसी नाले में गिरने से हुई है इनाया की मौत।  स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हजरतगंज वार्ड में मंगलवार की सुबह खुले नाले में गिरकर दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के हजरतगंज निवासी मो. वसीम मुंबई में सैलून की दुकान पर काम करते हैं। इन दिनों वह अपने घर पर ही हैं। मंगलवार की सुबह उनकी बेटी इनाया घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह मकान के बगल स्थित नाले में गिर गई। बच्ची कुछ देर तक नजर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच नाले में उतराता हुआ शव मिला। परिजन उसे निकाल मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मंझनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिवार ने नगर पालिकाध्यक्ष, ईओ या फिर अन्य किसी कर्मचारी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

हजरतगंज मोहल्ले के इसी नाले में गिरने से हुई है इनाया की मौत।  स्रोत: वीडियो ग्रैब

हजरतगंज मोहल्ले के इसी नाले में गिरने से हुई है इनाया की मौत।  स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें