फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के काजीपुर जीटी रोड पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव स्थित रंगीले छबीले मजार के पास शुक्रवार की सुबह बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर कसार निवासी मोहम्मद आबिद (20) काजीपुर में अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह प्रतिदिन बाइक से प्रयागराज के सुलेमसराय में कोचिंग पढ़ने के लिए जाता था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे आबिद बाइक से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दूर आगे रंगीले छबीले मजार के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक फरहत से टकरा गया। इससे आबिद और फरहत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण आबिद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल फरहत को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें