फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली-पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कायमपुर के लोगोें ने डीपीआरओ और एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी विकास खंड के कायमपुर गांव से शुक्रवार को मंझनपुर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। इससे आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। इसके अलावा गांव में लगे करीब छह हैंडपंप खराब हैं। इससे पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कामयमपुर निवासी विनय कुमार पांडेय की अगुवाई में ग्रामीणों ने पहले अधिशाषी अभियंता विद्युत अंकित कुमार के कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की कहना था कि गांव के अंदर जो बिजली के तार खींचे गए हैं वह काफी पुराने हैं। आए दिन तार टूटकर गिरते रहते हैं। इसकी वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। इस पर एक्सईएन ने एसडीओ व जेई को जांच कर जर्जर तारें दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि एक हजार की आबादी वाले गांव में पेयजल के लिए करीब 20 हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें छह हैंडपंप खराब हैं। इसके कारण बस्ती में पानी का संकट हैं। डीपीआरओ ने सेक्रटरी को खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान वीरेंद्र, पंचू, रोहित कुमार, शनी कुमार, राजकुमार, मुकेश, सुमन देवी, अनीता, रामकली, संतोष, रामराज, शैलेंद्र कुमार, देशराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें