फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
Youth dies in road accident - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

सरायअकिल के बैरागीपुर गांव के समीप हुआ हादसा
सरायअकिल। बाइक चलाते वक्त हेडफोन लगाना एक युवक की जान पर बन आई। बुधवार देर शाम बैरागीपुर गांव के समीप ट्रैक्टर व विक्रम की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विक्रम चालक को पकड़ कर पुुलिस के हवाले कर दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा के सड़वा गांव का मुकेश (22) पुत्र भइयन किसी काम से बाइक लेकर प्रयागराज गया था। बुधवार देर शाम वह वापस घर लौट रहा था। सरायअकिल कोतवाली के बैरागीपुर गांव के समीप ओवरटेक करने के चक्कर में मुकेश आगे चल रहे ट्रैक्टर व विक्रम के बीच में जा घुसा। हादसे में मौके पर ही मुकेश की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मुकेश ने कान मेें हेडफोन लगा रखा था। इसकी वजह से वह हादसे का शिकार हुआ है। घटना की जानकारी पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने शव का शिनाख्त होने के बाद परिवार के लोगों को खबर दी। मुकेश की मौत हो जाने की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटना स्थल की तरफ रवाना हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विक्रम चालक को पकड़ लिया। पकड़े गए चालक को पुलिस के हवाले किया गया है। ट्रैक्टर चालक गाड़ी सहित भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें