फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू से ओवरलोड वाहनों की तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू से ओवरलोड वाहनों की तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन

वर्ष 2016 में हुए बालू खनन की जांच कर रही टीम
वाहन मालिकों से भी खनन के बाबत हो सकती पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में बालू के अवैध खनन मामले की जांच कर रही सीबीआई ने वर्ष 2016 में ओवरलोड आदि में पकड़े गए वाहनों की रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि टीम वाहन मालिकों से भी पूछताछ कर सकती है। इसे लेकर खनन विभाग व बालू के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मई 2012 के बाद स्वीकृत पट्टों को न्यायालय ने अवैध करार दे दिया था। इसके बाद भी जिले में बड़े पैमाने पर बालू माफिया ने खनन कराया। वर्ष 2016 में सिंडीकेट ने बालू घाटों पर अपनी दस्तक दी। पुलिस, प्रशासन व खनन विभाग की मिलीभगत से जेसीबी व पोकलैंड मशीनों से खनन कराया गया था। यमुना में अवैध खनन का मामला अदालत पहुंचा। कोर्ट ने सीबीआई जांच बैठा दी। सीबीआई चार बार जिले में दस्तक देकर जांच कर चुकी है। सोमवार को फिर से सीबीआई पांचवीं बार जांच के लिए पहुंची है। सीबीआई टीम के सदस्यों ने जिले में खनन मामले में पकड़े गए ट्रक, डंपर आदि की जानकरी खनन विभाग से तलब की है। सूत्रों के अनुसार टीम वाहन मालिकों से पूछताछ कर सकती है। वाहन मालिक बता सकते हैं कि किस घाट से उन्होंने अपनी गाड़ी में बालू लोड किया है। इसी आधार पर जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए जा सकते हैं। इससे पहले पहले खनिज नियमावली, बाधित अवधि में स्वीकृत किए गए पट्टों की जांच की जा चुकी है। पांचवीं बार सीबीआई के आने से बालू के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें